इटावा: मनियामऊ नेशनल हाईवे पर घायल पड़ी मिली अज्ञात किशोरी, पुलिस ने 108 एंबुलेंस से पहुँचाया अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Etawah, Etawah | Apr 9, 2025 इकदिल थाना क्षेत्र के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुई अज्ञात किशोरी हाईवे पर पड़ी हुई थी। तभी समाज सेवी अभिषेक उर्फ गोलू यादव ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायल पड़ी किशोरी को उपचार हेतु एबुलेंस से जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर उसे म्रत घोषित कर दिया।