इटावा: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में परिवहन विभाग के अधिकारी ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 9 ई-रिक्शा किए सीज, 3 का किया चालान
Etawah, Etawah | Apr 8, 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आज मंगलवार को बिना रजिस्ट्रेशन सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा पर अंकुश लगाने के क्रम में परिवहन विभाग के अधिकारी वीरेंद्र नाथ राजभर ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें देर शाम 6:00 बजे तक चले अभियान में 2 दर्जन से अधिक ई-रिक्शा चेक किए गए। जिसमें से 9 ई-रिक्शा सीज किए गए बाकी 3 ई-रिक्शा के चालान किए गए हैं।