इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के एकता कॉलोनी में गैस लीक से लगी आग में सास, बहु और बेटा झुलसकर हुए घायल
Etawah, Etawah | Apr 8, 2025 एकता कालोनी में मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे आंगनबॉडी कार्यकत्री के घर मै सिलेंडर में गैस लीक होने से लगी आग से आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुमन देवी, उनकी बहू सिम्मी जो कि खाना बना रही थी, अचानक लगी आग की चपेट मे आ गई। उन्हें बचाने दौड़ा उनका बेटा नितिन भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से सैफई रिफर किया गया।