रामनगर: देवली गांव में दुकानों में संदिग्ध तरल पदार्थ मिलने पर पुलिस प्रशासन ने दुकानों को किया सील
रामनगर थाना अंतर्गत देवली गांव में दुकानों में संदिग्ध तरल पदार्थ मिलने पर रामनगर पुलिस प्रशासन के द्वारा दुकानों को किया गया सील।नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ श्रीवास्तव, कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।