रामनगर: बिलखिया के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाकर फरार हुए कार सवार 2 युवक, घटना CCTV में हुई कैद
रामनगर थाना अंतर्गत इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर दो युवक बिना नंबर ब्रेजा कार में रखे पीपा में 350 लीटर डीजल भरवा कर हुए फरार। घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर प्रदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक के आदेश से आज शुक्रवार को मुकदमा दर्ज हुआ । शुक्रवार 12:00 बजे पुलिस मामले की जांच कर रही। कोतवाल रामनगर ने बताया कार्रवाई की जा रही है।