रामनगर: गनेशपुर में जैन समाज ने भगवान चंद्र प्रभु जी महाराज की पालकी शोभा यात्रा निकाली, सैकड़ों भक्त हुए शामिल
आज बृहस्पतिवार करीब 5:00 बजे जैन समाज के अनुयायियों के द्वारा गनेशपुर में भगवान 1008 श्री चंद्र प्रभु जी महाराज की पालकी यात्रा निकाली गई।पालकी शोभा यात्रा जैन मंदिर से शुरू हुई भ्रमण करते हुए वापस गनेशपुर में आकर समाप्त हुई।इस अवसर पर जैन समाज के अनूप जैन अमन जैन हर्षित जैन आदेश जैन अरुण जैन अमरचंद जैन आशिक अंकित धर्मेंद्र सहित कई लोग शामिल हुए।