पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में थाना भोगांव पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरुण कुमार एवं क्षेत्राधिकारी भोगांव तथा प्रभारी निरीक्षक भोगांव द्वारा ग्राम अलीपुर खेड़ा में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों व संभ्रान्त व्यक्तियो के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस का सहयोग करने व ग्रामीण क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाये रखने एवं सतर्क रहने की अपील की।