बाराहाट: हरचंडी गांव से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Barahat, Banka | Mar 15, 2026 नवादा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर रविवार करीब 3 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान थाना क्षेत्र के हरचंडी गांव निवासी आनंदी रजक और अशोक रजक के रूप में की गई है। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी।