बहराइच: हेमरिया में खेत के विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, पिता-पुत्र समेत तीन लोग हुए घायल
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमरिया गांव में जमीन के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान पिता पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। जिसकी शिकायत पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में की, पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करा कर अब आगे की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है।