बहराइच: टिकोरा मोड़ के पास बस और ट्रक की भिड़ंत, टला बड़ा हादसा
बहराइच जिले में लखनऊ से बहराइच आ रही सरकारी बस और सीतापुर से लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा लखनऊ-बहराइच एनएच हाईवे पर टिकोरा मोड़ के पास हुआ, जब ट्रक लखनऊ की तरफ मुड़ने का प्रयास कर रहा था। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।