जमुई: डायन बताकर महिला से मारपीट, गांव में रहने और पानी लेने पर रोक, एसपी से लगाई गुहार
Jamui, Jamui | May 7, 2026 मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अंधविश्वास का मामला गुरूवार की दोपहर 3 बजे सामने आया है। गांव की एक वृद्ध महिला ने आरोप लगाया कि दिल्ली में मजदूरी करने वाले युवक चंदन मुर्मू की मौत के बाद पड़ोसियों ने उस पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए डायन बताया और मारपीट की। पीड़िता ने कहा कि गांव के सरकारी चापाकल से पानी लेने और गांव में रहने तक पर रोक लगा दी ।