सुसनेर: डोंगरगांव में अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला जनपद सदस्य का शव, सिविल अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
शनिवार को जनपद पंचायत सुसनेर के वार्ड 2 से जनपद सदस्य डोंगरगांव निवासी देवीलाल पिता बालचंद गुर्जर का शव अपने ही घर पर फांसी के फंदे से लटका मिला है। सुचना मिलने पर सोयत थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर में लाया गया यहां पर डॉ. द्वारा मृतक के शव का PM किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।