सुसनेर: डग जीरापुर नेशनल हाइवे के निर्माण में बांधा बन रहे मकानों को जेसीबी से किया गया ध्वस्त
नगर से होकर गुजर रहे डग जीरापुर नेशनल हाइवे के निर्माण में बाधा बन रहे 2 मकानों को सम्बंधित ठेकेदार के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है। सुंदरम सीटी के सामने स्थित इन मकानो को जेसीबी मशीन से तोड़ कर मार्ग को समतल कर दिया गया है। हाइवे के निर्माण को लेकर इन मकानो की जमीन को शासन के द्वारा अधिग्रहित कर इनका मुजावजा भी सम्बंधित पीड़ितो को प्रशासन द्वारा दिया गया है।