सुसनेर: परसुलिया रोड स्थित फिल्टर प्लांट पर एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत न्यायाधीश व नप ने किया वृक्षारोपण
शुक्रवार की शाम को परसुलिया रोड पर स्थित फिल्टर प्लांट पर एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत न्यायाधीश सुश्री वंशिका गुप्ता व नप के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। यहां नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, CMO ओपी नागर ने सभी पार्षदो के साथ मिलकर के विभिन्न प्रकार की प्रजाति के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।