सुसनेर: अधिक शुल्क राशि वसूलने पर श्री आस्था अकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल सुसनेर पर ₹2 लाख की शास्ति अधिरोपित
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा श्री आस्था अकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल सुसनेर से विद्यार्थियों से 10 % अधिक शुल्क राशि वसूलने पर ₹2 लाख की शास्ति अधिरोपित की गई है। ब्लॉक स्तरीय जांच समिति द्वारा श्री आस्था अकेडमी हा. सेकेंडरी स्कूल की जांच के दौरान पाया गया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा बीते वर्षो की तुलना में बिना 10% वृद्धि की गई