सुसनेर: जावद पुलिस ने सोंधिया जाति पर की अशोभनीय टिप्पणी, समाजजनों ने राज्यपाल के नाम SDM कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
जावद में गत दिवस मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में आरोपी पर विवेचना के दौरान सोंधिया राजपूत समाज को पुलिस ने कुख्यात आपत्तिजनक शब्दावली से संबोधित किया। जिसको लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय सौंधवाड़ी राजपूत समाज ने महामहिम राज्यपाल के नाम SDM कार्यालय में तहसीलदार विजय सेनानी को ज्ञापन सौपकर कार्रवाई की मांग की है। मामले को MLA बापू भी विधानसभा में उठा चुके है।