सुसनेर: सुसनेर में पागल कुत्ते ने 3 लोगों को बनाया शिकार, तीनों ही घायलों का सिविल अस्पताल में किया गया इलाज
आज शुक्रवार को 1 कुत्ता पागल हो गया जिसमें 3 लोगों को अपना शिकार बना लिया उसने 3 लोगों को काटकर के उन्हें घायल कर दिया है तीनों घायलों को शासकीय सिविल अस्पताल में लाया गया यहां पर डॉक्टरों द्वारा तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर नप CMO ओपी नागर के निर्देश पर परिषद के कर्मचारियों ने पागल कुत्ते की तलाश शुरू कर दी है।