सिमरी: दो साल में ही दरकी कचरा प्रसंस्करण इकाई की इमारत, ढकाईच में गुणवत्ता पर उठे सवाल; बीडीओ ने जांच के दिए संकेत
Simri, Buxar | Sep 12, 2026 सिमरी प्रखंड क्षेत्र के ढकाईच पंचायत में स्थापित कचरा अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की इमारत निर्माण के महज दो वर्ष के भीतर ही दरकने लगी है। भवन की दीवारों और छत में आई दरारें निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। वहीं, इस इकाई का नियमित संचालन न होने का भी आरोप है।