देवास। बागली विकासखंड की कमलापुर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त के लिए जियो-टैगिंग के एवज में ₹5 हजार की कथित रिश्वत लेते पंचायत मंत्री ओमप्रकाश सारण को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई कमलापुर पंचायत भवन में की गई, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, कमलापुर निवासी सलीम शाह के प्रधानमंत्री आवास की दो किश्तें पहले ही जारी हो चुकी थीं। तीसरी किश्त के लिए जियो-टैगिंग कराए जाने के एवज में पंचायत मंत्री ओमप्रकाश सारण द्वारा ₹5 हजार की रिश्वत मांगे जाने का आरोप है।
फरियादी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त उज्जैन से की। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार को पंचायत भवन में जैसे ही फरियादी ने कथित रिश्वत की राशि ₹5 हजार पंचायत मंत्री को दी, लोकायुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए ओमप्रकाश सारण को पकड़ लिया।
लोकायुक्त टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews