पटना ग्रामीण: पटना के अशोक राजपथ पर डबल डेकर ब्रिज का नट-बोल्ट खोलते वीडियो आया सामने, कांग्रेस ने भी किया ट्वीट
पटना के अशोक राजपथ डबल डेकर पुल चालू होने के अगले ही दिन रेलिंग के नट-बोल्ट खोलते कुछ लोग दिखे। विदित हो कि अशोक राजपथ पर नवनिर्मित डबल डेकर पुल का उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया और अगले ही दिन कुछ लड़के सिक्योरिटी रेलिंग का नट-बोल्ट खोलना शुरू कर दिया। नट-बोल्ट खोलने का वीडियो शुक्रवार की सुबह 8 बजे से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।