बक्सर: सावन की सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बक्सर-आरा फोर लेन का एक लेन रहेगा बंद: एसपी
Buxar, Buxar | Jul 13, 2025 सावन महीने के सोमवार के दिन काफी संख्या में कांवरिया व श्रद्धालु बक्सर राम रेखा घाट तथा नाथ बाबा घाट से जल लेकर विभिन्न मंदिरों में पहुंचते हैं। इसके साथ ही फोर लेन पर भी यात्रा करते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक लेन सड़क को बंद करने का निर्णय लिया गया है। उक्त बातें एसपी शुभम आर्य ने कही।