पटना ग्रामीण: मंदिरी स्थित आवास से सांसद पप्पू यादव 3 घंटे के ड्रामे के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार
पटना के मंदिरी स्थित सांसद पप्पू यादव के आवास से पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 12:00 बजे गिरफ्तार कर लिया है। गर्दनीबाग थाने में दर्ज साल 1995 के 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जब पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची तो पप्पू यादव जिद पर अड़ गए कि वह रात को नहीं जाएंगे।