पटना ग्रामीण: 31 साल पुराने मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आधी रात को पटना से गिरफ्तार
पटना पुलिस ने पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार की रात्रि करीब 12 बजे पटना के मंदिरी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है। पप्पू यादव की गिरफ्तारी 31 साल पुराने एक मामले में हुई है,जिसमें उन पर किराए के मकान पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। यह मामला पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई