बिलग्राम: सांडी में बाजार गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया
Bilgram, Hardoi | Jun 19, 2026 हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी गांव का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जानकारी के अनुसार युवती घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी और साण्डी तिराहे तक पहुंची, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।