मुगलसराय: मुगलसराय में यातायात पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर की कार्रवाई
मुगलसराय क्षेत्र के जीटीआर ब्रिज के पास आज बुधवार शाम 05 बजे को यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया गया। वहीं यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों की सुरक्षा के लिए अभियान जारी रहेगा।