शाहबाद: पेनावदा हाईवे पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से हुआ घायल
Shahbad, Baran | Feb 18, 2025 शाहबाद तहसील के केलबाडा थाना क्षेत्र के NH-27 पेनावदा हाईवे श्री राम ढाबे के पास दर्दनाक सड़क हादसा बीती रात हो गया है। जानकारी मंगलवार सुबह 7 बजे प्राप्त हुई है। अज्ञात वाहन ने उन्नी निवासी बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर मार दी। भिड़ंत के दौरान एक युवक गिर्राज की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक रामजीलाल घायल हो गया।