शाहबाद: केलबाडा अस्पताल का संभागीय आयुक्त ने किया निरीक्षण
Shahbad, Baran | Feb 16, 2025 संभागीय आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केलवाडा का निरीक्षण किया। जानकारी रविवार सुबह 10 बजे मिली। इस दौरान उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड, जनरल वार्ड, एक्स- रे, सोनोग्राफी, लैब, ओपीडी, परिवार कल्याण केन्द्र आदि का जायजा लिया। मौके पर सीएमएचओ को ओपीडी परिसर में छाया की व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।