शाहबाद: कस्बाथाना पेट्रोल पंप के सामने ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, हादसे में कोई जनहानि नहीं
Shahbad, Baran | Feb 17, 2025 कस्बाथाना पैट्रोल पंप के सामने बीती रात सड़क हादसा हो गया। जानकारी सोमवार सुबह 6 बजे प्राप्त हुई पर्वत सिंह कोली निवासी बमनगंवा ने बताया कि वह तीन जने खरई गांव भूसा खाली कर लौट रहे थे ऐसे में कस्बाथाना पैट्रोल पम्प पर डीज़ल डलवाने ट्रैक्टर घुमा रहे थे। इतने में झाँसी तरफ़ से आ रहा एक ट्रक UP40AT9777 ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी।