शाहबाद: बांसखेड़ा बाईपास पर खैर की बेशकीमती लकड़ियों से भरी पिकअप पलटी, मौके पर एक भैंस की हुई मौत
Shahbad, Baran | Feb 16, 2025 केलवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है। जानकारी रविवार शाम 4 बजे मिली की समरानियां कस्बे के समीप बांसखेड़ा बाईपास पर खैर की बहुमूल्य लकड़ियों से भरी एक पिकअप पलट गई। हादसे के दौरान पिकअप की टक्कर से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।