शाहबाद: आगर व संदोकडा पंचायत पर समय पर नहीं पहुंच रहे ग्राम विकास अधिकारी
Shahbad, Baran | Feb 18, 2025 शाहाबाद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत आगर व संदोकडा पर आए दिन ताले लगे रहते हैं। मंगलवार को 11 बजे जानकारी मिली कि पंचायत पर ताले लगे हुए हैं। ग्राम विकास अधिकारी के समय पर नहीं पहुचने से ग्रामीणों जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नहीं हो पा रहेंगे। वही बीडीओ बनवारी लाल मीणा ने बताया कि सचिव अगर समय पर पहुंच रहे हैं तो सख्त कार्रवाई करूंगा।