शाहबाद: पीपलखेड़ी में अवैध पत्थर ले जाते ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर की गई कार्रवाई
Shahbad, Baran | Feb 17, 2025 वनभूमि से अवैध खनन कर पत्थर भरकर ले जाते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की गई है। जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे प्राप्त हुई। वनखण्ड खिरिया बी मौजा पीपलखेड़ी की वनभूमि में अवैध खनन किया जा रहा है। यहां से बोल्डर पत्थर भरकर ले जा रहे हैं। इस पर दल मौके पर पहुंचा। यहां से ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर रेंज कार्यालय केलवाड़ा में खड़ा करवाया गया है।