सारठ: नशामुक्ति अभियान पर सारठ प्रखंड परिसर में नुक्कड़ नाटक व हस्ताक्षर अभियान, BDO ने कर्मियों व आम लोगों को दिलाई शपथ
झारखंड युवा आयोग के निर्देश पर सारठ प्रखंड परिसर में बुघवार शाम 3 बजे तक नशामुक्ति अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। BDO सीके सिंह ने प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मियों व आम लोगों को नशा नहीं करने, घर-परिवार, सगे-संबंधी को नशे के दुष्प्रभाव से जागरूक करने व नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई। BWO आदि भी मौजूद थे