जहानाबाद: कोडौना थाना पुलिस ने कोडौना के समीप से शराब के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर शराब के खिलाफ सख्ती बरते जाने के आदेश के आलोक में कोडौना थाना की पुलिस ने कोडौना के समीप से शराब के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल में लाया गया जहां आगे की प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तार आरोपी शंटु मांझी एवं विजय पाल है।