जहानाबाद: शहर व जिले में होलिका दहन के साथ ही प्रारंभ हुआ होली का त्योहार, लोगों में दिखा उत्साह
होलिका दहन के साथ ही होली के त्योहार की शुरुआत हो गई है। शहर के हॉस्पिटल मोड़, मलहचक मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन को लेकर लोगों की भीड़ देखने को मिला, लोग काफी उत्साहित दिखे। होलिका दहन को लोग बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में देखते हैं। होलिका दहन के अगले दिन से ही लोग होली पर्व को धूम धाम के साथ मनाते हैं