जहानाबाद: नगर थाना क्षेत्र के उंटा सहित अन्य इलाकों से पुलिस ने शराब बेचने और पीने के मामले में 4 लोगों को किया गिरफ्तार
होली पर्व को देखते हुए जिला पुलिस के द्वारा शराब के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच नगर थाना क्षेत्र के उंटा सहित अन्य इलाकों से शराब बेचने और पीने के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की मेडिकल जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।