जहानाबाद: नगमा गांव के समीप तेज़ रफ्तार ऑटो ने एक महिला को मारी टक्कर, घायल अवस्था में महिला को इलाज हेतु लाया गया सदर अस्पताल
नगमा गांव के समीप एक अनियंत्रित ऑटो ने एक महिला को टक्कर मारी, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। परिजनों ने महिला को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि घायल माधुरी देवी सड़क पार कर रही थी, तभी एक विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो ने टक्कर मार दी।