जहानाबाद: जिला स्वीप का लोगो जिला प्रशासन द्वारा किया गया जारी, डीएम ने सभी लोगों ने मतदान की प्रक्रिया में हिस्सा लेने की की अपील
सोमवार को जहानाबाद जिला प्रशासन के द्वारा स्वीप का लोगो जारी किया गया है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने निर्वाचन आइकॉन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी को लोगो को दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि लोगो के जरिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता फैलाई जाती है और मैं जहानाबाद की महान जनता से बस यही अपील करना चाहूंगी की लोग भी लोकतंत्र की महापर्व में हिस्सा लें।