लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती ने 157वां स्वास्थ्य शिविर किया आयोजित, 55 लोगों ने कराई नि:शुल्क जांच
लोहरदगा के चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती द्वारा 157वें रविवार सुबह 7:30 बजे नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल और सहसचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर की।