लोहरदगा: घोड़ापाथर बालवाड़ी केंद्र का CII सर्वेक्षण दल ने किया दौरा, बच्चों ने झारखंडी नृत्य से किया स्वागत
लोहरदगा जिले के बीमरला खनन क्षेत्र अंतर्गत हिंडालको सीएसआर द्वारा संचालित उड़ान सेंटर के तहत घोड़ापाथर ग्राम स्थित बालवाड़ी केंद्र का शनिवार शाम करीब 4:30 बजे CII सर्वेक्षण दल के वरीय अंकेक्षक राजीव अंबष्ट एवं हिंडालको लोहरदगा क्लस्टर के महाप्रबंधक खान राजेश रंजन अंबस्ठा के नेतृत्व में भ्रमण किया गया।