लोहरदगा: शहरी क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों ने थाने में दी गुमशुदगी की अर्जी
लोहरदगा शहरी क्षेत्र के हटिया गार्डन निवासी देवेंद्र पाठक के 15 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार पाठक के लापता होने को लेकर परिजनों ने रविवार सुबह करीब 8:30 बजे लोहरदगा सदर थाना में आवेदन सौंपा है। आवेदन में परिजनों ने बताया कि सत्यम शनिवार की शाम लगभग 5:30 बजे बिना कुछ बताए घर से निकला और देर रात तक वापस नहीं लौटा।