लोहरदगा: टोरी में ट्रेन यात्रा के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, लू लगने की आशंका
कछौछा शरीफ से स्लीपर कोंच में सफर कर रही एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने पर टोरी स्टेशन में उतारकर अस्पताल लाया गया तो उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरी निवासी खुर्शीद अंसारी की पत्नी की मौत हो गई ।सदर अस्पताल में शनिवार देर शाम 8:00 बजे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।