लोहरदगा: समाहरणालय में उपायुक्त की उपस्थिति में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 49 लोगों ने किया रक्तदान
लोहरदगा में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को समाहरणालय भवन परिसर में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह ठीक 10 बजे शुरू हुए इस आयोजन में लोगों की भागीदारी उत्साहजनक रही। दिनभर चले इस शिविर का समापन शाम करीब 5 बजे हुआ, जिसमें कुल 49 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवीय सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।