जनपद रामपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से न्यायालय ने महिला संबंधी जघन्य अपराध के दो दोषियों को कठोर सजा सुनाई है। शनिवार को शाम चार बजे विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट ने वर्ष 2019 के गैंगरेप और वीडियो बनाने के मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने दोनों दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया