बैतूल नगर: E-KYC के नाम पर साइबर जालसाजी: APK फाइल से मोबाइल हैक, बैतूल में ₹6.77 लाख की ठगी, गंज थाने में मामला दर्ज
बैतूल जिले में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एक आरोपी ने E-KYC अपडेट के नाम पर APK फाइल डाउनलोड कराते हुए 6 लाख 77 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया। मामला थाना गंज क्षेत्र का है। फरियादी विनय कुमार भावसार, उम्र 62 वर्ष, निवासी मालवीय वार्ड खंजनपुर बैतूल को 3 नवंबर 2025 को व्हाट्सएप कॉल प्राप्त हुई।