कुंडा: कुंडा और बाबागंज के दर्जनों गांवों में कृषि गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को नवीनतम खेती के प्रति जागरूक किया
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहद विकास खण्ड कुण्डा और बाबागंज के दर्ज़न भर गांव में शुक्रवार शाम 5 बजे तक संगोष्ठी का आयजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक एवं जनप्रतिनिधियो ने किसानो को सम्बोधित करते हुए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानो के हित में चलाये जा रहे योजनाओं का लाभ उठाकर आय दोगुनी करने के बारे में बताया।