केराकत: थाना केराकत पुलिस द्वारा चोरी का सफल अनावरण करते हुए चोरी के रूपये सहित चोर को किया गिरफ्तार
थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना केराकत जौनपुर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त राजन वर्मा पुत्र राय साहब वर्मा निवासी परसादीपुर रतनूपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को आज दिनांक 26.07.2024 को सरायबीरु सुल्तानपुर रोड़ क्रासिंग के पास से चोरी के 6139 रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया।