केराकत: चंदवक बाजार में रामलीला मैदान गली के सामने ऑटो के धक्के से दुकानदार गंभीर रूप से घायल
बरौटी गाँव निवासी राजकुमार की बाजार में चाय की दुकान है। वह बाजार से सामान लेकर दुकान पर जा रहा था। पीछे से आ रहे ऑटो से जोरदार धक्का लग गया। जिससे उसके पैर में गंभीर चोटें आई। उसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस ऑटो को कब्जे में ले लिया है। चंदवक थानाध्यक्ष वृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आटो को कब्जे में लिया गया है। अभी तहरीर नही मिली है।