केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के तरियारी गांव में दबंगों ने मजदूरी मांगने पर महिला की पिटाई
तरियारी गांव निवासी कुसुम विंदा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह मुसर जाति से हैं मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं अतरौरा निवासी लक्ष्मी शंकर के खेत में काम करने गई थी काम खत्म होने पर मजदूरी मांगने पर लक्ष्मी शंकर व उनके हम सहयोगियों ने मिलकर बाल पकड़ कर घसीट कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई कर दिया व जान से मारने की धमकी दी।