केराकत: जलालपुर थाना क्षेत्र के छतारी गांव के पास तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले, वीडियो वायरल
छतारी गांव के पास ग्रामीणों ने मोबाइल लूट करने वाले तीन बदमाशों को दौड़कर पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया । तीनो लोगों पर आरोप है कि यह लोग एक राहगीर से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दे रहें थे जिसके बाद इनको दौड़कर पकड़ा गया। तीनो बदमाश जलालपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के बताए जा रहें है। पुलिस तीनों बदमाशों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी।