केराकत: केराकत गोमतेश्वर महादेव मंदिर में वृक्षारोपण कर दिया गया संदेश
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के क्रम में सोमवार को सिहौली गांव में स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में क्षेत्राधिकारी चंचल त्यागी ने वृक्षारोपण कर विभाग के समस्त कर्मचारियों, अधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा एक-एक पेड़ अपनी माँ के नाम समर्पित करते हुए उसके वृक्ष बन जाने तक उसकी सुरक्षा एवं देखभाल करने का प्रण लिया गया।